रेवांचल टाईम्स-कलेक्टर कार्यालय में आवक-जावक शाखा द्वारा घोर लापरवाही उजागर हुई है जिसमें नगरपालिका में नल चालक के रूप में पदस्थ व्यक्ति की मृत्यु जिला चिकित्सालय में 3 तीन दिन भर्ती रहने के बाद हो गई थी रेपिड टेस्ट के मुताबिक मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉंजिटिव पाई गई थी।
मामला लूघरवाडा निवासी राजू मालविय का है जो कि नगरपालिका में नल चालक के रूप में लगभग पच्चीस वर्षो से कार्यरत थे। जिनका स्वास्थ्य 8 अप्रैल 2021 को बिगड गया था जिसके बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। रेपिड टेस्ट के मुताबिक रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना वार्ड में भर्ती होने के दौरान तीन दिन इलाज चलने के उपरांत दिनांक 12 अप्रैल 2021 को चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर मृतक का संस्कार नगरपालिका द्वारा किया गया।
जिसके बाद मृतक के परिजनो द्वारा मुख्यमंत्री कोरोना योद्धा योजना के अर्न्तगत लाभ लेने की कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट की आवक-जावक शाखा में मृतक के दस्तावेज जमा किये गये जिसमें मृत्यु प्रमाण पत्र,कोरोना पॉजिटिव,रिपोर्ट डेड समरी,एचडीएफसी बैंक कैसिंल चैक नं.000002 के अलावा जैसे आधार कार्ड परिचय पत्र जिसमें मृतक और उनकी पत्नि श्रीमति रेखा मालवी के दस्तावेज जमा दिनॉंक 25 मई 2021 को जमा किया गया। जिसके बाद कार्रवाई ना होता देख जब परिजन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुॅंचे तो उन्हे आवक-जावक शाखा में पदस्थ कर्मचारी द्वारा बोला गया कि आपकी फाईल आगे पहुॅचा दी गई है पीडित द्वारा उसका विवरण पूछने पर आवक-जावक रजिस्टर में उल्लेख नही पाया गया। जिसके बाद कर्मचारी द्वारा बोला गया कि आप दूसरी फाईल जमा कर दीजिए जो फाईल आपने जमा की थी वो मिल नही रही है आपकी फाईल कलेक्टर साहब के पास चली गई होगी वहां जाकर पता कर लिजिए जिसके बाद कर्मचारी ने बगले झांकते हुए जनपद का हवाला दिया और कहा गया कि आपकी फाईल जनपद में चली गई होगी वहां जाकर पता कर लो। जब मृतक के परिजनो के द्वारा आवक जावक शाखा के रजिस्टर की पडताल की गई तो 25 मई 2021 की तारीख में मृतक और उसकी पत्नि के दस्तावेजो की कोई जानकारी अंकित नही थी जो कि एक घोर लापरवाही को दर्शाता है।
आगे जब पीडित परिवार द्वारा प्रशासन से मांग है कि हमें हमारे द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा किये हुए दस्तावेज के आधार पर मृतक के परिजनो को शासन की योजना का लाभ दिलाया जाये और दस्तावेजों के साथ लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ उचित की जाये।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment